रीवा

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुई तिरंगा यात्रा देवतालाब से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह किया अभूतपूर्ण स्वागत

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुई तिरंगा यात्रा
देवतालाब से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह किया अभूतपूर्ण स्वागत

रीवा/ एमपी: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जगह-जगह रैलियां, जुलूस निकालकर लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक तिरंगे को फहराने का संदेश दिया जा रहा है। प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का देवतालाब से शुभारंभ हुआ। श्री गौतम खुली जिप्सी में सवार होकर देवतालाब से तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए रवाना हुए। उन्होंने भारत माता की जय के उदघोष के साथ तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन भी उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा देवतालाब से प्रारंभ हुई यात्रा में बाइक एवं गाड़ियों का लंबा काफिला शामिल रहा। जिसमें तिरंगे लहरा रहे थे। यात्रा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का जगह-जगह ग्रामीणजनों, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के रास्ते में लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम का उद्घोष कर स्वागत कर रहे थे। जिस रास्ते से यात्रा गुजरी वहां के लोग भी यात्रा में शामिल होते गये। यह तिरंगा यात्रा देवतालाब से आरंभ होकर नईगढ़ी, मऊगंज, पन्नी, रतनगवां, नगई मोड, सीतापुर, तमरी, डिघवार, सुकुलगवां, घुघरी होते हुए वापस देवतालाब पहुंची जहां इसका समापन हुआ।
विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में सभी लोग अपने घरों में गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अवश्य फहराये। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में लोगों का उत्साह प्रसंशनीय है। सभी मकानों, कार्यालयों, दुकानों, होटलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में चारों तरफ तिरंगा फहराने की होड़ है। उन्होंने देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक का आह्वान किया कि सभी अपने घरों में तिरंगा फहराये ताकि पूरा क्षेत्र तिरंगामय हो जाय। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार अन्य क्षेत्रों में विधानसभा देवतालाब आगे है उसी तरह हर घर तिरंगा अभियान में भी लोग अपनी सहभागिता निभाकर इसे अग्रणी रखे। इस दौरान जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में स्थानीयजन ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button