रीवा

कलेक्टर ने दिलायी राष्ट्रीय एकता तथा सद्भावना की शपथ

कलेक्टर ने दिलायी राष्ट्रीय एकता तथा सद्भावना की शपथ

रीवा एमपी: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्म दिवस 20 अगस्त सद्भावना दिवस के रूप मनाया जाता है। इस दिन शासकीय अवकाश होने के कारण जिले भर में आज सद्भावना दिवस मनाया गया। सद्भावना दिवस पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर मनोज पुष्प ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की शपथ दिलायी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सौपे गये दायित्व अनुसार अपना कार्य करें। देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने के लिए सभी मिल जुलकर प्रयास करें। सबके साथ सामाजिक समरसता और सद्भावपूर्ण व्यवहार करें। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर संजीव पाण्डेय तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button