Uncategorized

तेज रफ्तार अनियंत्रित पल्सर ने फैशन मोटरसाइकिल को जोरदार दी टक्कर गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार अनियंत्रित पल्सर ने फैशन मोटरसाइकिल को जोरदार दी टक्कर गंभीर रूप से घायल

विकेश कुमार पूर्वे की रिपोर्ट:-

सीतामढी बिहार: सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के सीतामढ़ी बैरगनिया मुख्य पथ के नरकटिया स्कूल के समीप तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित पल्सर ने पैशन मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया।जिसमे सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के निजी अखबार के दो पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घरवारा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे पल्सर ने पैशन को जोरदार टक्कर मार दी ।तेज रफ्तार होने के कारण पल्सर सवार गाड़ी पर नियंत्रण नहीं कर पाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रॉन्ग साइड में आकर पल्सर सवार बाइक चालक ने पत्रकार की मोटरसाइकिल मे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे प्रखंड के दो निजी अखबार के पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो की पहचान सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया निवासी विकास कुमार व मनियारी निवासी निशांत मिश्रा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही स्थानीय मुखिया मनोज कुमार सिंह प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नागेंद्र राय समेत अन्य दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचकर घायल पत्रकारों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ विकास को सर और नाक मे गंभीर चोटे आई है। निशांत के पैर में चोटे आई है। दोनों का इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button