सीतामढ़ी

जय जवान जय किसान सहकार –

जय जवान जय किसान सहकार

सीतामढी बिहार:सेवा निवृत्त फौजी जवान एवं किसानों के परस्पर सहकार से “जय जवान जय किसान सहकार” समूह को स्थापित करने के लिए सेवानिवृत्त जवान तथा किसान साथ मिलकर कोऑपरेटिव सोसाइटी के गठन को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री मनेश कुमार मिणा से मिलकर गम्भीरता से विस्तृत चर्चा किया गया। जिसमें किसानों के उत्पाद को उचित मूल्य और खुला बाजार मिले तथा आमजनों को शुद्ध और स्वदेशी सामान उपलब्ध हो पाए जिले के उत्पादन को बिहार समेत अन्य राज्य एवं देश विदेश में सुगमता से पहुंचाया जा सके इस योजना से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला मुख्यालय सीतामढ़ी में एक विक्रय केन्द्र की स्थापना हेतु एक जगह के आवंटन करने को जिलाधिकारी से आग्रह किया गया। पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया सभी बिंदुओं को ध्यान पूर्वक सुनने के उपरांत जिलाधिकारी ने प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन देते हुए जगह मुहैया कराने के लिए मौके पर नगर आयुक्त को टेलीफोनिक अवगत कराया। समूह द्वारा गौधाम कोरलहिया में निर्मित देशी A2 शुध्द धी एवं मख्खन जिलाधिकारी को भेंट किया गया। अतिशीघ्र सहकार समूह के तरफ से पूर्व सैनिक अनिल नगर आयुक्त से मिलकर आगे की योजना पर काम करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में कर्नल बजरंग बिहारी सिंह (सेवानिवृत्त) किसान गोपाल प्रसाद शाही, ले. कर्नल विनय चौधरी (सेवानिवृत्त), जय प्रकाश सिंह, सागर इनफोटक के ईश्वरचंद विध्या सागर शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button