
बिहार नगर पालिका चुनाव -2022 सफलतापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत गठित विभिन्न कोषांगो के द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं तैयारियों की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की गई
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सीतामढ़ी – सह-जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में स्थानीय परिचर्चा भवन में आसन्न बिहार नगर पालिका चुनाव -2022 सफलतापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत गठित विभिन्न कोषांगो के द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं तैयारियों की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की गई
सीतामढी बिहार: जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्मिक ,प्रशिक्षण कोषांग, वाहन कोषांग, ईवीएम कोषांग, मीडिया, विधि व्यवस्था कोषांग समेत सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे चुनाव से संबंधित सारी तैयारियां राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में तय समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को बताया गया कि चुनाव के सफल संपादन हेतु यह आवश्यक है कि चुनाव से संबंधित सारी तैयारियां एवं कार्य निष्पक्षता पूर्ण एवं तय समय सीमा के अंदर हो।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा की लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्षता ही चुनाव का मूल आधार है।
कार्मिक कोषांग की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि निर्वाचन के लिए कार्मिकों की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करना सुनिश्चित करेंगे। माइक्रो प्रेक्षक, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी ,मतदान पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक आदि की नियुक्ति पत्र निर्गत करना एवं नियुक्ति पत्र का तामिला करना, कार्मिकों का प्रशिक्षण इत्यादि को लेकर निर्देशित किया गया। वही प्रशिक्षण कोषांग के तहत मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण देने हेतु ट्रेनिंग मॉडयूल तैयार करना एवं मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति करना साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण का कार्य संपन्न करना इत्यादि निर्देश दिया दिए गए। विधि व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता कोषांग के समीक्षा के क्रम में महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के दौरान आदर्शआचार संहिता उल्लंघन के मामले पर सख्ती बरतते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से समन्वय बनाकर रखेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक करवाई अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में इसके अतिरिक्त मीडिया कोषांग, ईवीएम कोषांग, प्रेक्षक कोषांग तथा अन्य कोषांगों की बारी-बारी से समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दिए गए।
जिलाधिकारी के द्वारा सभी कोषागों के नोडल पदाधिकारियों को अपने उत्तरदायित्व एवं मनोयोग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, अपर समाहर्ता मनीष कुमार शर्मा, अपर समाहर्ता कृष्ण कुमार गुप्ता,उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ,सभी आरओ/एआरओ, डीपीआरओ कमल सिंह,सभी कोषांगों के नोडल एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।



