इटावाउत्तर प्रदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयन्ती व पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयन्ती व
पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी :-
के अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट के मुख्य भवन पर ध्वजारोहण

इटावा यूपी (वि.स.प्रतिनिधी) आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट के मुख्य भवन पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रगान का गायन भी किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों कर्मियों को राष्ट्रगान के उपरान्त राष्ट्र की रक्षा और उसकी एकता तथा अखण्डता सुनिष्चित करने स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को साल भेंटकर,माला पहनाकर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा दोनों महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों द्वारा भी महापुरूषों की चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज दो महापुरूषों का जन्मदिवस हैं जिन्होंने अपने जीवन को सादगी, विनम्रता, त्याग के साथ व्यतीत किया,हमें उनके जीवन के आदर्शाे को आत्मसात करना चाहिए। आज गांधी जी द्वारा सत्य एवं अहिंसा के पथ पर चलकर जिस प्रकार से देश को आजाद कराया था उसी से आज विश्व में अन्य देशों द्वारा प्रेरणा लेकर शान्ति बनाये रखने के लिए गांधी जी की जयन्ती को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। गांधी जी द्वारा महिलाओं के उत्थान, सम्मान एवं गरीबों के उत्थान के लिए किये गये कार्याे से प्रेरणा लेकर महिलाओं, गरीब वर्ग से संबंधित व्यक्तियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर उनका निस्तारण किया जाये। पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सादगी, सरलता के साथ कैसे जीवन व्यतीत किया जाता हैं वह सभी को सिखाया है। शास्त्री जी ने अपनी दूरदर्शिता से जय जवान, जय किसान नारे से किसानों एवं जवानों के जीवन को चरितार्थ करते हुए कहा था कि देश का किसान उन्नत होगा तो देश उन्नति करेगा एवं सीमा के प्रहरी सजग रहेंगे तो देश सुरक्षित रहेगा।

उन्होने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबको गांधी जी,शास्त्री जी के जीवन से सीख लेनी होगी। उनके जीवन चरित्र को मनन करें उनका अनुसरण करें। उनके सिद्धान्तो को अपने जीवन में अपनाये यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। किसी को सन्देश देने से पूर्व, पहले अपने जीवन में आत्मसात करें, अपने आप में सुधार लाये तब दूसराें को अपनाने के लिए प्रेरित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रांसगिक आदर्श है। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उस समय नवनिर्मित राष्ट्रनिर्माण में अप्रतिम योगदान रहा। बहुत बड़ी जनसंख्या होने के बावजूद हमारे देश में स्थायित्व रहा है। हमारे देश में विभिन्न वर्गो, समुदाय के लोग रहते हैं फिर भी अपने स्थायित्व को नहीं खोया। स्थायित्व के कारण ही हमारा देश विकास के पथपर अग्रसर है। उन्होने कहा कि राष्ट्पिता महात्मा गांधी ने समृद्धशाली, खुशहाल भारत की कल्पना की थी हम सबको उनके सपनो को साकार करना है।

अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) जय प्रकाश नेे कहा कि गांधी जी का बहुत व्यापक दर्शन है, गांधी जी द्वारा अन्त्योदय का सिद्धान्त अपनाया जो निचले तबके के लोगों के विकास के लिए है इस पर अमल करना चाहिए तभी हमारा देश उन्न्ति करेगा। ष्शासन द्वारा संचालित येाजनाओं मे लाभार्थियो को बिना भेदभाव के लाभान्वित किया जाये। सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रशाद ने कहा कि गांधी जी एक दर्शन है। गांधी जी के सिद्धान्त सत्य,अहिंसा एवं प्रेम का चिन्तन मनन करें और उनके आदर्शांे का अनुसरण करे और उनका पालन करें। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी न्यायिक राजेश वर्मा,
कार्यक्रम का संचालन संजय वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टेट के सभी अनुभाग प्रभारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में कल्प वृक्ष के पौधे को रोपित किया। सदर विधायक सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं को विशेष सड़क सुरक्षा अभियान की शपथ दिलायी,कुछ छात्राओं को प्रमाण पत्र भी दिये गये एवं छात्राओं को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

तदोपरान्त जिला टी.बी. हास्पिटल में जिलाधिकारी द्वारा टी.बी.अस्पताल में क्षय रोग के मरीजों को फल वितरण किया ,साथ ही मरीजो से भी उनके स्वास्थ्य लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने टी.बी. चिकित्सालय मंे स्वास्थ्य मेगा कैम्प का फीता काटकर उद्घाटन किया, तथा चिकित्सालय परिसर की पर्याप्त साफ- सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम प्रधानमंत्री टी.वी. मुक्त भारत अभियान के अर्न्तगत,टी.वी. रोगियों को पोषण आहार वितरण किया साथ ही उन्होंने टी. वी.रोगियों को पोषण आहार देने वाले डाक्टरों को प्रमाण पत्र भी दिये गये।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गीताराम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बी.एल.संजय सहित अन्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button