राष्ट्रीयहादसा

वंदे भारत’ ट्रेन गुजरात में भैंस से टकरा कर हुई हुई चकनाचूर आगे का हिस्सा..!

वंदे भारत’ ट्रेन गुजरात में भैंस से टकरा कर हुई हुई चकनाचूर आगे का हिस्सा..!

क्षतिग्रस्त, मुंबई से गांधी नगर जा रही थी ‘वंदे भारत’ ट्रेन

‘वंदे भारत’ ट्रेन गुजरात में भैंस से टकरा कर हुई क्षतिग्रस्त, मुंबई से गांधी नगर जा रही थी ‘वंदे भारत’ ट्रेन

#VandeBharat #Gujarat

हादसे का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, जानवरों के झुंड से टकराने के बाद आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो…
भारत की सबसे आधुनिक और नई खूबियों से लैस नई पीढ़ी की हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई। दरअसल यह ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकरा गई। ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के लिए आ रही थी तभी ये हादसा हो गया। हादसे के दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह के वक्त ये हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रेन को लगभग 20 मिनट रोकना पड़ा। फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया। बता दें कि इस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह ट्रेन 180 से 200 किमी/ प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। यह ट्रेन गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक जाती है फिर वापस इसी रूट से होकर गांधीनगर वापस आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button