सीतामढ़ी ,सभी छठ घाटों पर अस्तगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ
सभी छठ घाटों पर अस्तगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
छठ महापर्व के संध्या अर्ध के दिन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। वरीय अधिकारी सभी महत्वपूर्ण घाटों पर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
सभी अनुमंडलाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत मुस्तैद दिखे। सभी महत्वपूर्ण घाटों पर एसडीआरएफ के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात,साथ ही सादे लिबास में पुलिस बल भी तैनात। सजग रहे,सतर्क रहें,किसी भी प्रकार अफवाह पर ध्यान नही दे। सुरक्षित छठ मनाने को लेकर जिला प्रशासन का सहयोग करे।