Uncategorized

दहेज में Creta कार नहीं दी तो शादी का मंडप छोड़ भागा दूल्हा

दहेज में Creta कार नहीं दी तो शादी का मंडप छोड़ भागा दूल्हा, बोला-मुझे चक्कर आ रहे हैं

Creta Car in Dowry: पिता ने बिजली निगम से वीआरएस लेकर बेटी की शादी करने की पूरी तैयारियां की थी. दुल्हन के परिजनों ने दहेज लोभियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
चरखी दादरी. हरियाणा के  दादरी के रोहतक रोड स्थित एक वाटिका में शादी समारोह के दौरान शादी के मंडप में फेरों से ठीक पहले दूल्हे व उसकी मां के द्वारा वधू पक्ष से दहेज में क्रेटा गाड़ी मांगने का मामला सामने आया है. यह मांग पूरी न होने पर दूल्हा जहां मंडप से फरार हो गया. हालांकि, दुल्हन पक्ष द्वारा दूल्हा पक्ष के समक्ष काफी मन्नतें की बावजूद इसके दूल्हा पक्ष के लोग बिना शादी किए ही लौट गए. घटना नौ फरवरी की रात की है. दुल्हन के घर जहां मिठाइयां धरी रह गई. वहीं, दुल्हन व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वधू पक्ष की शिकायत पर दादरी सटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

दरअसल, चरखी दादरी के वार्ड 21 निवासी शिवप्रकाश की बेटी की शादी भिवानी के भारत नगर निवासी अभिन्न के साथ नौ फरवरी को होनी तय हुई थी. इसके लिए उन्होंने दादरी के रोहतक रोड स्थित वाटिका बुक की थी, लेकिन शादी में कार न मिलने पर दूल्हा फरार हो गया. उसने फेरों से ठीक पहले क्रेटा कार या 15 लाख रुपए नकद देने की डिमांड रख दीय इसे लड़की के परिवार वाले पूरा नहीं कर सके.हालांकि परिजनों ने दूल्हा पक्ष से काफी मन्नतें की बावजूद इसके वे नहीं माने. इसी दौरान दूल्हा नेचक्कर आने का बहाना बनाया और मंडप से फरार हो गया.

दुल्हन के पिता शिवप्रकाश व माता सरोज देवी ने रोते हुए शादी के दौरान मंडप से दूल्हा फरार होने की पूरी जानकारी दी. बोले कि उनकी समाज में बेइजती हुई है. शादी के बनाई गई मिठाइयां धरी रह गई. दुल्हन पूरे मामले के बाद से घर के कमरे में कैद हो गई है. परिजनों के अनुसार क्रेटा गाड़ी या 15 लाख रुपए नहीं देने के कारण बारात लौट गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button