रीवा

नगर परिषदों में बड़े उत्साह के साथ सुनी गई मन की बात

नगर परिषदों में बड़े उत्साह के साथ सुनी गई मन की बात

धर्मेन्द्र गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज रीवा 

रीवा एमपी:  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आमजनता से संवाद करने के लिए आकाशवाणी के माध्यम से मन की बात की गई। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया। जिले की सभी नगर परिषदों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजनों ने उत्साह के साथ मन की बात सुनी। नगर परिषद मनगवां, नगर परिषद सिरमौर तथा नगर परिषद बैकुण्ठपुर में जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों ने मन की बात सुनीं। नगर परिषद गुढ़ में नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदगण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सफाईकर्मियों तथा आमजनों ने सार्वजनिक रूप से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी की मन की बात सुनी। इसी तरह नगर परिषद गोविंदगढ़, नगर परिषद चाकघाट, नगर परिषद त्योंथर, नगर परिषद मऊगंज तथा अन्य नगर परिषदों में भी प्रधानमंत्री जी की मन की बात सुनी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button