
अरूणा तिवारी बनी महिला सेवा दल की प्रदेश सचिव
धर्मेन्द्र गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज
रीवा एमपी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने श्रीमती अरुणा तिवारी को प्रदेश महिला सेवा दल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है विदित हो कि श्रीमती अरुणा तिवारी महिला सेवादल रीवा ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुकी हैं वही उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवादल लाल जी देसाई ने श्रीमती अरुणा तिवारी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है श्रीमती अरुणा तिवारी ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवादल लाल जी देसाई, राष्ट्रीय महासचिव लाल जी मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष सेवादल योगेश यादव एवं मध्य प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है


