रीवा

और एमपी में  शिवराज सिंह चौहान और मऊगंज के भाजपा विधायक के होते हुए मऊगंज भाजपा पार्षदो के वार्ड में गंदगी का अंबार

मऊगंज मुख्यमंत्री द्वारा 4 मार्च को जिला घोषित और एमपी में  शिवराज सिंह चौहान और मऊगंज के भाजपा विधायक के होते हुए मऊगंज भाजपा पार्षदो के वार्ड में गंदगी का अंबार

जहां एक और माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वही मऊगंज स्वच्छता अभियान भी फर्जीवाड़ा का शिकार हो रहा है

धर्मेन्द्र गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज 

 

मऊगंज: केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है, वही स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है,वार्ड न.2 भाजपा से उपाध्यक्ष मानवती साकेत,वार्ड न.8 पार्षद राजेश सर्राफ,वार्ड न.3 करुणा पटेल का कहना है कि मऊगंज के नप अध्यक्ष की भ्रस्ट कार्यशैली व स्वच्छता प्रभारी की लापरवाही के चलते नगर पालिका क्षेत्र में गंदगी और प्रदुषण चरम पर है। साफ-सफाई को लेकर नगर पालिका के आला अधिकारी भी उदासीन है। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुन्दपुरवा, सब्जी मंडी,वार्ड 04 में सफाई व्यवस्था के हाल बहुत ही बुरे हैं। जहां 26 लाख की लागत की सब्जी मंडी कचरे की ढेर में तब्दील हो चुकी है

 

 

 

 

नप अध्यक्ष व अधिकारियों के उदासीन रवैये को लेकर भाजपा पार्षदों के वार्ड में लोगों में नाराजगी पनपने लगी है।
नगर के घनी आबादी वाला वार्ड 08 सुन्दपुरवा एसबीआई कियोस्क बैंक के समीप में बजबजातीं नालियां लोगों के घरों के आसपास गंदा जलजमाव सफाई व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रहीं हैं। मोहल्लावासियों के मुताबिक नगर परिषद अध्यक्ष की मिलीभगत से ज्यादातर कार्य सिर्फ कागजों पर ही किया जाता है। मूलभूत समस्याओं से यह भाजपा पार्षदों के वार्ड आज भी गंदगी में जूझ रहे है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे वार्ड 04 के पार्षद की निष्क्रियता से दुर्दशा के कारण सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं। हालत है कि मेन रोड न्यू राजस्थान स्वीट के आगे की नाली पाट दिए जाने से बजबजा रही हैं और ओवरफ्लो हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ रहा है।

*स्वच्छता सामग्री व कीटनाशक दवाओं की लेखपाल चल रही कागजों पर खरीदी*

नगर परिषद मऊगंज में हो रहे घपले घोटालों की की चर्चा जोरों पर है। जहां स्वच्छता अभियान भी धरातल पर मनमानी भ्रष्टाचार की भेँट चढ रहा है।बिलीचिंग फिनाइल कीटनाशक दबाइयो का वर्षों से कहीं छिड़काव नही हुआ और वही कागजो में दिखावटी खरीदी हो रही है।
यहाँ तक कि सप्लायर्स से सांठगांठ कर टायलेट क्लीनर भी ब्रांडेड कम्पनी का बिल तो लोकल की खरीदी की जा रही है।
इस तरह के भ्रष्टाचार के पीछे मुख्यनगर पालिका अधिकारी पर भारी दिख रहे लेखपाल अबधलाल बड़ी भूमिका निभा रहा है। की इस घपले में कांग्रेस पार्षदों की संलिप्तता है तो वहीं भाजपा विधायक के संरक्षण में उनके करीबी पार्षद की भगत से भ्रष्टाचार जोरो पर हैं।
जिसके चलते विपक्ष की भूमिका निभा रहे भाजपा पार्षद हंए

हासिए पर हैं।
कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष के द्वारा व्यापक पैमाने पर किए गये भ्रष्टाचार के मामले में आम जनता का मानना है कि भाजपा पार्षदों की शिकायत पर जांच व कार्यवाही का न होना मऊगंज भाजपा विधायक का सजातीय अध्यक्ष होने के नाते उनके द्वारा शासन सत्ता का मिल रहा संरक्षण का नतीजा है। नगर परिषद में वर्तमान भाजपा विधायक के द्वारा बोट बैंक की राजनीति के तहत किए जा रहे अंदरूनी समर्थन से भाजपा को कितना लाभ होगा यह तो आगामी विधानसभा चुनाव ही बताएगा।
पर यह साफ दिखाई पड़ रहा है कि इस दुर्दशा से गुजर रही नगर की जनता में कांग्रेस व भाजपा दोनो के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button