Uncategorized

मऊगंज माननीय विधायक प्रदीप पटेल के पिताश्री का निधन

मऊगंज माननीय विधायक प्रदीप पटेल के पिताश्री का निधन

धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज

*मऊगंज माननीय विधायक प्रदीप पटेल के पिताश्री का निधन
रीवा : मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के पिताश्री छोटेलाल पटेल का मंगलवार दोपहर 2 बजे भोपाल के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दुःखद निधन हो गया.वे 89 वर्ष के थे एवं लम्बे अरसे से बीमार चल रहे थे.स्व. छोटेलाल पटेल कृषि विभाग में विषय वस्तु विशेषज्ञ के पद से 1996 में उमरिया से सेवानिवृत्त हुए थे,उन्होंने उमरिया के अलावा सतना जिले रउरा फार्म,अमरपाटन एवं मझगवां में भी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी थीं .श्री पटेल के निधन की खबर लगते ही सतना और रीवा में उनके शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई.उनके निधन पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना की है .
*अंतिम संस्कार कल देवास में*
विधायक प्रदीप पटेल ने बताया कि कल सुबह 9 बजे उनके गृह ग्राम देवास में पिताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button