Uncategorized

इटावा पुलिस द्वारा 10,000/- रुपये के इनामिया वांछित गौ-तस्कर को किया गया गिरफ्तार 

इटावा पुलिस द्वारा 10,000/- रुपये के इनामिया वांछित गौ-तस्कर को किया गया गिरफ्तार 

विशाल समाचार टीम इटावा से 

इटावा यूपी : अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण,जनपद मे गौतस्करी/ गौकशी की घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम मे दिनांक 09.04.2023 को थाना कोतवाली पर मु.अ.सं. 78/2023 पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । इसी क्रम मे कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 05.07.2023 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आपराधिक अभिसूचना के आधार पर गौवध निवारण अधिनियम के अभियोग मे 10,000/- रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त मो0 समीर पुत्र अनीश कुरैशी को थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला साबितगंज से गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस द्वारा पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने साथियो (मुकदमा उपरोक्त मे पूर्व मे गिरफ्तार ) के साथ मिलकर छुट्टा गाय व सांड को पकड़कर उनको काटकर मांस बेचनें का कार्य करता है तथा धन लाभ अर्जित कर अपने शौक पूरा करता है गिरफ्तार आरोपी,1.मो.समीर पुत्र अनीश कुरैशी निवासी साबितगंज थाना कोतवाली जनपद इटावा
*पंजीकृत अभियोग:1. मु.अ.सं. 78/2023 धारा 3/5बी/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना कोतवाली जनपद इटावा।इटावा पुलिस द्वारा 10,000/- रुपये के इनामिया वांछित गौ-तस्कर को किया गया गिरफ्तार – अभियुक्त मु.अ.सं. 78/23 धारा 3/5बी/8 गौवध निवारण अधिनियम मे रुपये 10,000/- का इनामिया वांछित अभियुक्त है।

पुलिस टीम:1. निरीक्षक श्री विक्रम सिंह चौहान प्रभारी थाना कोतवाली, उ.नि. मिलन सिरोही, हे.का.तबारक अहमद, हे.का. शमसुल हसन ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button