Uncategorized

80 वर्षीया वृद्ध मां को बेटे ने कंधे पर लादकर कराया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन..

80 वर्षीया वृद्ध मां को बेटे ने कंधे पर लादकर कराया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन..

वाराणसी: (विशाल समाचार नेटवर्क टीम) आज के आधुनिक परिवेश में जब परिवार टूट रहे हैं, और मां,बच्चों से और बेटा मां से दूर होता जा रहा है। तो वहीं आज भी कलयुग मे कुछ ऐसे बेटे हैं,जो मां बाप के वृद्ध होने के बाद भी उनका साथ नहीं छोड़ते,साथ ही उनकी हर इच्छा को पूरा करने की कोशिश में जुटे रहते हैं। उन्ही में एक हैं कानपुर देहात के रहने वाले योगेश, वह अपनी 80 साल की वृद्ध माता प्रेमवती देवी को कंधों पर लादकर काशी यात्रा के लिए लेकर पहुंचे हैं।
यह देखने को मिला सावन के पहले सोमवार को जबरदस्त भीड़ बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ी. इस दौरान एक युवक अपने कंधे पर एक वृद्ध महिला को लेकर पैदल चलता दिखाई दिया। युवक ने बताया कि उनकी मां की अंतिम इच्छा काशी यात्रा और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने की बताई। तो कानपुर देहात के रहने वाले योगेश ने बताया कि 80 साल की माता प्रेमवती देवी को काशी यात्रा करवाने के लिए निकले हैं।
योगेश का कहना है कि मां चल नहीं सकती है, उनके पैर बिल्कुल भी उनका साथ नहीं देते हैं। लेकिन,वह बार-बार बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने की इच्छा व्यक्त कर रही थी, उनकी यह इच्छा कंधे पर ले जाकर ही पूरी हो सकती थी। ऐसी स्थिति में बेटे ने अपनी मां की इच्छा को पूरा करने का ठाना, इसके बाद वह मां को लेकर चल पड़े और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ मां को काशी लेकर पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button