सीतामढ़ी

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का क्रियान्वयन का भौतिक निरीक्षण आज जांच दल में शामिल अधिकारियों के द्वारा किया गया

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का क्रियान्वयन का भौतिक निरीक्षण आज जांच दल में शामिल अधिकारियों के द्वारा किया गया

सीतामढी से विशाल समाचार टीम 

सीतामढी बिहार: जिलाधिकारी सीतामढ़ी के निर्देश के आलोक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का क्रियान्वयन का भौतिक निरीक्षण आज जांच दल में शामिल अधिकारियों के द्वारा किया गया।

जांच दल में शामिल विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कार्यक्रम जो विभिन्न पंचायतों/वार्डो में चलाए जा की जांच की गई। साथ ही विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में डब्ल्यूपीयू निर्माण की अद्धतन स्थिति की भी जांच की गई।डब्लूपीयू निर्माण की स्थिति का कार्य कहाँ प्रारंभ नहीं है, कार्य में धीमी गति का कारण, कार्य की पूर्णता ,कार्य की अद्धतन स्थिति इत्यादि की जांच की गई।

वहीं ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन की स्थिति क्या है, वार्ड में कुल कितने घरों में वेस्ट कलेक्शन हो रहा है, कितने घरों से यूजर फी प्राप्त हो रहा है और कितने घरो से प्राप्त नही हो रहा है।यूजर फी प्राप्त नहीं होने का कारण क्या है ,यूजर चार्ज का पंजी संधारित है या नहीं इत्यादि बिंदुओं पर जांच की गई।ठोस एवं कचरा प्रबंधन से सम्बन्धित क्रय सामग्रियों की स्थिति की भी जांच की गई।

वही तरल कचरा प्रबंधन के तहत कम्युनिटी सोख्ता निर्माण की स्थिति क्या है, क्या जंक्शन चैम्बर निर्मित है एवं कार्यरत है, गांव में नाला सफाई की क्या स्थिति है की जांच की गई।।

इसके साथ आम जनता से कूड़ा उठाव व नाली सफाई के बारे में फीडबैक भी लिया गया।

वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि ‘सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने उनके सतत अनुश्रवण एवं राज्य में न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रगतिशील बनाने के उद्देश्य से प्राप्त आवश्यक निर्देश के आलोक में उक्त कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button