
मनोहर कुलकर्णी उर्फ संभाजी भिड़े को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार करें…
पुणे: डॉ. हुलगेश चलवादी प्रभारी महाराष्ट्र प्रदेश बसपा ने राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले मनोहर कुलकर्णी उर्फ संभाजी भिड़े को सात दिन के अंदर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी पुणे जिले की ओर से पुणे कलक्ट्रेट कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई यह वात बहुजन समाज पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी हुलगेश चलवादी मिडिया से कहा है।
बहुजन समाज पार्टी फुले शाहू अंबेडकर के विचारों पर पूरे देश में काम कर रही है. बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार महाराष्ट्र के सभी जिलों में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान चेतावनी दी गई कि अगर सात दिनों के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो महाराष्ट्र में उग्र आंदोलन किया जाएगा,
अन्यथा गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. यह भूमिका बसपा की ओर से की गई है. आंदोलन का नेतृत्व बसपा महाराष्ट्र राज्य प्रभारी मा मनीष आनंद और बसपा महाराष्ट्र राज्य प्रभारी डॉ. हुलगेश चलवादी ने किया। बसपा के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव सुदीप जी गायकवाड़, प्रदेश सचिव भाऊ शिंदे, प्रदेश सचिव कालूराम चौधरी, प्रदेश सचिव सुरेश गायकवाड़, प्रदेश सचिव शीतल गायकवाड़, पुणे जिला अध्यक्ष रमेश गायकवाड़, पुणे जिला प्रभारी अशोक गायकवाड़, पुणे जिला प्रभारी मुहम्मद शफी, पुणे जिला उपाध्यक्ष अध्यक्ष धम्मदीप लगाड़े पुणे जिला उपाध्यक्ष प्रकाश गायकवाड़, पुणे जिला सचिव सूरज खैरकर पुणे शहर युवा अघाड़ी अध्यक्ष सिद्धार्थ कांबले, पुणे शहर महिला अघाड़ी अध्यक्ष सुरेखा कांबले, अनिल त्रिपाठी, पुणे जिला पदाधिकारी और विधानसभा पदाधिकारी उपस्थित थे।


