
अरविंद कुमार चौधरी (भा०प्र०से०) प्रधान सचिव वित्त विभाग बिहार पटना द्वारा जिला कोषागार कार्यालय का औचक किया निरीक्षण
सीतामढी से विशाल समाचार टीम
अरविंद कुमार चौधरी (भा०प्र०से०) प्रधान सचिव वित्त विभाग बिहार पटना द्वारा जिला कोषागार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सीएफएमएस की प्रक्रिया द्वारा विपत्र पास करने की जांच की गई ,साथ ही ऑनलाइन विपत्रो की वर्तमान स्थिति की जांच की गई। उन्होंने कोषागार पदाधिकारी और सहायक कोषागार पदाधिकारी को वित्तीय नियमावली ,बिहार कोषागार संहिता एवं वित्त विभाग के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए विपत्रो को पारित करने का निर्देश दिया। प्रधान सचिव द्वारा भविष्य निधि कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा कार्यालय कर्मियों की कार्यों की समीक्षा भी की गयी। उन्होंने संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया कार्य करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। कार्यालय संचिका उपस्थिति पंजी, आगत पंजी, निर्गत पंजी की भी जांच किया गया। सभी पंजी अपडेट पाया गया।
निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में कोषागर पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, सहायक कोषागार पदाधिकारी प्रकाश कुमार, प्रधान सहायक अवधेश कुमार सिन्हा के साथ सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित पाये गये।
उक्त निरीक्षण में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी प्रशांत कुमार उपस्थित रहे।



