
रिपोर्टर जयसिंह गुर्जर धौलपुर
भीलवाड़ा की दिल दहलाने वाली जगह घटना के विरोध में निकला कैंडल मार्च
धौलपुर राजस्थान: भीलवाड़ा की दिल दहलाने वाली घटना को लेकर शाम को बाड़ी विधानसभा की भाजपा की महिला बहनों द्वारा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारा के निर्देशन पर शाम 6:00 बजे बाड़ी विधानसभा के मुख्य बाजार में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया जिसमें भीलवाड़ा में 15 वर्ष की नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बेरहमी से हत्या कर कोयले की भट्टी में डाल दिया गया, ऐसा अमानवीय कृत्य ने पूरे राजस्थान को झकझोर दिया है, जिसके मात्र सुनने से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैंl बच्ची के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म कर जलती हुई भट्टी में डाल दियाl इस बच्ची की आत्मा की शांति के लिए नकारा एवं महिला विरोधी राजस्थान की कॉग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा की जिला सह-संयोजक बंदना शिवहरे के नेतृत्व में केला देवी मंदिर से अंबेडकर पार्क पर कैंडल मार्च एवं मौन प्रदर्शन सभी बहनों के द्वारा किया गया जिसमें पुरुषों का भी सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम में शिप्रा गर्ग, सीमा सोनी, विजयलक्ष्मी भारती कुशवाह, केसर कुशवाह, रेनू कश्यप, अनीता यादव, अनीता प्रजापति, मंजू शर्मा,सुनीता शिवहरे सहित अन्य महिलाओं ने मिलकर श्रद्धांजलि दी साथ ही आरोपियों को फांसी देने की अपील कीl



