सीतामढ़ी

जिला बाल संरक्षण इकाई के सभी कर्मियों को आपदा प्रबंधन बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं की तैयारी के विषय पर प्रशिक्षण बाल गृह सिमरा सीतामढ़ी में आयोजित किया गया

जिला बाल संरक्षण इकाई के सभी कर्मियों को आपदा प्रबंधन बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं की तैयारी के विषय पर प्रशिक्षण बाल गृह सिमरा सीतामढ़ी में आयोजित किया गया

सीतामढी से विशाल समाचार 

वरीय उपसमाहर्ता-सह-सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई सोनी कुमारी की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई के सभी कर्मियों को आपदा प्रबंधन बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं की तैयारी के विषय पर प्रशिक्षण बाल गृह सिमरा सीतामढ़ी में आयोजित किया गया । आपदा प्रबंधन पर तकनीकी सहयोग गौरव श्रीवास्तव व श्याम कुमार सिंह जिला सलाहकार बिहार इंटर एजेंसी ग्रूप / यूनिसेफ के द्वारा दिया गया । प्रशिक्षण की शुरुवात परिचय से किया गया । तत्पश्चात बिहार में होने वाली आपदाओं के बारे में बताया गया । आपदा से पूर्व तैयारी करने में DCPU की क्या भूमिका हैं इस विषय पर पीपीटी के माध्यम से बताया गया। बाल सुरक्षा के अंतर्गत बच्चों के साथ दुर्व्यवहार ,शोषण उपेक्षा और उनके साथ होने वाली हिंसा आदि व्यवहार प्रमुख रूप से देखी जाती हैं । प्रत्येक बच्चों को शाशन द्वारा सुरक्षा का अधिकार का हैं । आपदा से पूर्व DCPU की क्या तैयारी हो सकती हैं उस विषय पर वृस्तित रूप से चर्चा किया गया । आपदा के दौरान बच्चों के समक्ष आने वाली समस्याओं के विषय पर चर्चा किया गया। आपदा के दौरान सबसे अधिक बच्चें उपेक्षित होते होते हैं। बच्चों का विद्यालय बंद हो जाता हैं उस दौरान बच्चों के गायब होने की समस्या बनी रहती हैं। बच्चों की तस्करी होने की समस्या होती हैं। बच्चे मानसिक अवसाद से गुजरते हैं ।बच्चे रोजगार की तलाश में पलायन करते हैं ।आगे को चर्चा में आपदा पूर्व DCPU की भूमिका के बारे में बताया गया कि आंगनबाड़ी सेविका शिक्षक एवं पंचायत सदस्यों के सहयोग से सभी बच्चों का आंकड़ा एकत्र करना ।ऐसे गांव व टोले की पहचान करना जहाँ बच्चों की तस्करी सबसे अधिक होती हैं ।चाइल्ड हेल्प लाइन के द्वारा प्रचार प्रसार करना ।राहत शिविर में बच्चों का विशेष ध्यान रखने के लिए राहत शिविरों में सुरक्षा गार्ड की तैनाती करना ।सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कर्मियों का संवेदीकरण तथा मोबाइल नंबर अपडेट करना तत्पश्चात आगे की चर्चा में सर्प दंश के विषय पर चर्चा किया गया । विषैले सर्प और विष हीन सर्प के पहचान के बारे में बताया गया । इसके साथ ही ठनका के विषय पर भी वृस्तित रूप से चर्चा किया गया इसके साथ ही ठनका के समय हमें क्या करना चाहिए और क्या नही करना चाहिए इस विषय पर भी वृस्तित रूप से चर्चा किया गया । प्रशिक्षण में सभी सीपीओ गोविंद जी CWC सदस्य, शिक्षक DCPU कर्मी के साथ अन्य कर्मीयो ने प्रतिभाग किया।धन्यवाद ज्ञापन से प्रशिक्षण का समापन किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button