
विशाल समाचार नेटवर्क टीम सीतामढी
जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस-2023 समारोह के आयोजन की पूर्व तैयारी से संबंधित बैठक समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
झंडोतोलन का मुख्य समारोह कार्यक्रम डुमरा परेड मैदान में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथियों महानुभावों एवं वरीयतम पदाधिकारियों को आमंत्रण कार्ड के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा। परेड में सैप के जवान, पुरूष सशस्त्र बल, महिला सशस्त्र बल,बीएमपी एवं गृह रक्षा वाहिनी, स्काउट गाइड के जवान शामिल होंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। शहरी क्षेत्र , मुख्य कार्यक्रम स्थल एवम महापुरषों की मूर्तियों, स्मारकों आदि की साफ-सफाई की जबाबदेही नगर आयुक्त नगर निगम सीतामढ़ी को दी गई है।महादलित टोलों में पूर्व की भांती पदाधिकारियो की उपस्थिति में महादलित टोलो के बुजुर्ग झंडोतोलन करेंगे। डीएम-एसपी भी महादलित टोलो के झंडोतोलन समारोह में शामिल होंगे। मुख्य समारोह स्थलों के अतिरिक्त सभी प्रमुख कार्यालयों में पूर्ववत झंडोतोलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जाँच कृष्ण प्रसाद गुप्ता,जिला परिवहन पदाधिकारी रविंद्र नाथ गुप्ता, सिविल सर्जन, डीएसपी मुख्यालय राम कृष्णा, राकेश रंजन, जिला नजारत उप समाहर्ता प्रकाश कुमार, वरीय उप समाहर्ता नीलम कुमारी, सोनी कुमारी, इति चतुर्वेदी, शशि भूषण कुमार, एसएसबी कमांडेंट सहित सभी वरीय पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।



