
रिपोर्ट जयसिंह गुर्जर धौलपुर
कार्यकर्ता बूथ स्तर के मुद्दों और विशेष ध्यान दें :-जितेंद्र गोठवाल
धौलपुर की चारों सीटें भाजपा मजबूत बूथ प्रबंधन से जीतेगी :- श्रवण कुमार वर्मा
धौलपुर राजस्थान: आज जिला कार्यालय भारतीय जनता पार्टी धौलपुर पर धौलपुर विधानसभा का बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा श्रवण कुमार वर्मा, विस्तारक संभाग प्रभारी राजवीर सिंह राजावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशंभरदयाल शर्मा, धोलपुर विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह राजोरिया, हरिनिवास प्रधान एवं धौलपुर विधानसभा विस्तारक पवन चौधरी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई एवं वंदे मातरम का गायन किया गयाl

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान से हम राजस्थान विजय करने के लिए निकले हैं, मोदी सरकार के कार्यकाल के उत्तम 9 वर्ष एवं अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार कार्यकाल के कलंकित 5 वर्ष ही हमें राजस्थान विजय की ओर ले जा रहे हैं, राजस्थान मैं अधिकांश विधानसभा में बूथ समितियां बन चुकी हैं, पन्ना प्रमुख का कार्य पूरा हो चुका है, एवं पन्ना सीमित भी पूर्णता की ओर है, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व देश को एक नई दिशा देने में लगा है राष्ट्रीय और प्रादेशिक मुद्दों के अलावा अपने-अपने बूथ स्तर के मुद्दों पर विशेष ध्यान देना होगाl आज देश और प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु बूथ हो गया हैl
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि आने वाला समय हम सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा के समान है। जिस प्रकार एक विद्यार्थी सालभर पढ़ाई कर परीक्षा में बैठता है और सकारात्मक रिजल्ट की उम्मीद करता है। उसी प्रकार धौलपुर जिले के भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिन रात की गई कड़ी मेहनत कर प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समय पर और पूरी निष्ठा से कार्य कर उन्हें पूर्ण कर रहे हैं और उनका परिणाम बेहतर होगा, हमारे धौलपुर की चारो विधानसभा सीटों को भाजपा जीतेगीl कार्यक्रम को विशंभर दयाल शर्मा, राजवीर सिंह राजावत, जितेन्द्र सिंह राजोरिया, हरिनिवास प्राधान द्वारा भी संबोधित कर गया कार्यक्रम का संचालन विजय त्यागी द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान धौलपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव गहलोत ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा गहलोत ने कहा कि मैं भाजपा की रीति नीति से बहुत प्रभावित हूं इसलिए जन सेवा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुआ हूं l धौलपुर विधानसभा के भूत संकल्प कार्यक्रम में जिले के समस्त पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल एवं जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्टर को दिनांक 27 जुलाई 2023 को बिजली घर का घेराव अघोषित बिजली कटौती के विरोध में जनता की आवाज उठाए जाने के लिए किया गया था जिसमें हमारे कार्यकर्ताओं के ऊपर कांग्रेस के के इशारे पर राजनीतिक द्वेष भावना रखते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं तीनों कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष जांच कर दोष मुक्त किए जाने के लिए जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया हैl


