
एलन टैलेंटेक्स में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर
नेशनल रैंकिंग के साथ 2.50 करोड़ के कैश प्राइज एवं एलन फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान :कोटा राजस्थान
कोटा. एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्रा.लि. की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में देश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए टैलेंटेक्स-2027 परीक्षा अक्टूबर माह में आयोजित होने जा रही है। परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर है। आफलाइन व आनलाइन दोनों मोड में होने वाली टैलेंटेक्स-2027 के लिए आफलाइन एग्जाम 25 अक्टूबर को जबकि आनलाइन एग्जाम 25, 28 एवं 31 अक्टूबर को आयोजित होगा।
एलन वाइस प्रसीडेंट पंकज अग्रवाल ने बताया कि शुरुआत से अब तक एलन टैलेंटेक्स में 21 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हो चुके हैं। इस परीक्षा में कक्षा 5 से 10 तक के स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं। एग्जाम के बाद नेशनल व स्टेट रैंक के साथ ही 2.50 करोड़ के कैश प्राइज तथा एलन कोर्सेज में एडमिशन पर 90 प्रतिशत तक स्कालरशिप दी जाएगी।
परीक्षा परिणाम के अतिरिक्त प्रत्येक प्रतिभागी को कम्पीटिटिव सक्सेस इंडेक्स भी प्रदान किया जाएगा। यह एक विशिष्ट परफॉर्मेंस इंडिकेटर है, जो विद्यार्थियों को अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का आकलन करने में मदद करेगा। इस इंडेक्स के माध्यम से स्टूडेंट्स यह पता कर सकता है कि यदि वह जेईई, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होता तो उसकी क्या नेशनल रैंकिंग रहती। जो विद्यार्थी पहले से एलन के क्लासरूम कोर्स में अध्ययनरत हैं, वे भी इस परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। विद्यार्थी https://allen.in/tallentex. पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें पोर्टल पर उपलब्ध प्रैक्टिस टेस्ट पेपर्स का भी लाभ मिलेगा। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी आधारित होगा, जबकि परीक्षा पैटर्न एवं विस्तृत सिलेबस की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी एवं नियम – शर्तों के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।
परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें बहुविकल्पी व इन्टिजर टाइप प्रश्न होंगे, जिसमें फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स, बॉयोलॉजी एवं लॉजिकल मेंटल एबिलिटी के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित होगा।


