इटावा

इटावा तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

विशाल समाचार नेटवर्क टीम इटावा 

तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

इटावा यूपी: – जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाये साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण भ्रमण पर जायें अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी लें।
तहसील सदर में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 43 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें मौके पर 01 शिकायत का निस्तारण किया गया।

 

शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाये, साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाये।
संपूर्ण समाधान दिवस में रानी देवी राठौर पत्नी स्वर्गीय श्याम सुंदर राठौर निवासी ग्राम करीं थाना चौबिया ने शिकायत की प्रार्थिनी के ससुर के मंदिर से अवैध कब्जा हटवाये जाने के संबंध में प्रार्थिनी घरेलू महिला है एवं पूजा पाठ कर भगवान पर आस्था रखती है , प्रार्थिनी के ससुर का एक मंदिर ग्राम कररी में स्थित है। जो चेतराम के नाम से प्रसिद्ध है जिसको प्रार्थिनी के ससुर ने बनवाया था और अपने अंतिम समय में वसीयत प्रार्थिनी व प्रार्थी के पति के नाम कर गए थे। जिस पर विपक्षी ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाने के निर्देश दिए।
प्रार्थी धीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी लुहन्ना अड्डा थाना सिविल लाइन ने शिकायत की प्रार्थी एक शांत प्रिय नागरिक है और कानून व्यवस्था में आस्था रखता है । प्रार्थी का एक पैतृक मकान ग्राम लुहन्ना अड्डा में है । प्रार्थी के बड़े भाई हंसराज पुत्र महेंद्र सिंह व उनका पुत्र गणेश व पत्नी मंगला प्रार्थी के हिस्से के मकान व प्लांट पर जबरदस्ती नाजायज तरीके से कब्जा करने का प्रयास कर रहा है ,जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई के दौरान समस्याएं प्राप्त होती है उनका निस्तारण शासन स्तर से समस्याओं के निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से फीडबैक भी लिया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी गीताराम, निदेशक सामाजिक वानिकी अतुल कांत शुक्ला,उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, सीओ,तहसीलदार ,लेखपाल ,सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button