Uncategorized

कलेक्टर 24 अगस्त को करेंगी राजस्व कार्यों की समीक्षा

रिपोर्ट धर्मेन्द्र गुप्ता  मऊगंज 
कलेक्टर 24 अगस्त को करेंगी राजस्व कार्यों की समीक्षा

रीवा एमपी : कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल 24 अगस्त को राजस्व कार्यों की समीक्षा करेंगी। समीक्षा बैठक प्रात: 11 बजे से कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। बैठक में भू-अर्जन, अतिक्रमण सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण, किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, आरआरसी वसूली, ऑडिट आपत्तियों के निराकरण तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थिति के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button