रीवा

उल्लास के साथ उत्सव पूर्वक मनाई गई जन्माष्टमी जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए जनसंपर्क मंत्री

उल्लास के साथ उत्सव पूर्वक मनाई गई जन्माष्टमी
जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए जनसंपर्क मंत्री

रिपोर्ट आलोक कुमार तिवारी रीवा 

रीवा एमपी: जन्माष्टमी का त्योहार जिले में उत्सव पूर्ण माहौल में उल्लास के साथ मनाया गया। रीवा शहर में विभिन्न स्थानों पर कृष्ण जन्म समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल शहर में गत रात्रि केन्द्रीय जेल, नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 13, कृष्णाराजकपूर आडिटोरियम, मानस भवन एवं मुकाती मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रमों में शामिल हुए।
जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमारे देश की पहचान आध्यात्मिक एवं धार्मिक शक्ति से है। हमारा देश विश्व में अपने आप में विशेष महत्व रखता है जहां सभी एक जुट होकर त्योहार मनाते हैं यह त्योहार हमें एक सूत्र में बांधने का भी काम करते हैं। इसी विशेषता के कारण हम विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आत्मा शुद्ध हो जाती है और आत्मा में ही परमात्मा का वास होता है। शरणागत होने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्त को भगवान का दर्शन होता है। उन्होंने कहा कि भगवान के बताये मार्ग पर ही चलकर सफलता व सद्गति पाई जा सकती है। श्री शुक्ल ने जेल परिसर में आयोजित जन्माष्टमी आयोजन में प्रस्तुत किये गये भजन व नाट¬ प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की तथा बंदियों को अच्छे आचरण रखने की समझाइश दी ताकि उनके जेल से रिहा होने का मार्ग प्रशस्त हो सके।
कृष्णाराजकपूर आडिटोरियम में इस्कान द्वारा आयोजित जन्माष्टमी समारोह में जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि रीवा में अन्तर्गराष्ट्रीय संस्था इस्कान द्वारा धार्मिक आयोजन विशेष बात है। उन्होंने इस्कान को भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया ताकि यहां वह भव्य मंदिर का निर्माण करा सके। जनसंपर्क मंत्री ने वार्ड क्रमांक 13 में जनसहयोग से निर्मित राधाकृष्ण मंदिर का लोकार्पण किया तथा जनसहयोग से किये गये पुनीत कार्य की सराहना की। श्री शुक्ल अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा मानस भवन में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में भक्तजनों के साथ शामिल हुए। उन्होंने मुकाती मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा जन्माष्टमी आयोजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रभाकर सिंह, पूर्व सांसद देवराज सिंह श्री राम सिंह, पूर्व महापौर श्री शिवेन्द्र सिंह, श्रीमती नम्रता सिंह, कपिध्वज सिंह, इस्कान के स्वामी प्राणेश्वरनाथ एवं दामोदर जी महाराज सहित जेल के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button