Uncategorized

अब मिनटों में होगा आधार में सुधार, पोस्ट ऑफिस के पेंडिग कामों से मिलेगी निजात, यहां जानें समाधान

 

अब मिनटों में होगा आधार में सुधार, पोस्ट ऑफिस के पेंडिग कामों से मिलेगी निजात, यहां जानें समाधान

Daak Mela in Palamu: जपला मुख्य डाकघर के प्रभारी उप डाकपाल विक्रम कुमार ने बताया की डाक विभाग की योजनाओं और आधार अपडेट समेत अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने हेतु डाक मेला का आयोजन किया जा रहा है. जानें लोकेशन

 

Daak Mela in Palamu: जपला मुख्य डाकघर के प्रभारी उप डाकपाल विक्रम कुमार ने बताया की डाक विभाग की योजनाओं और आधार अपडेट समेत अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने हेतु डाक मेला का आयोजन किया जा रहा है. जानें लोकेशन

 पलामू :  पलामू जिले के हुसैनाबाद शहर स्थित बक्शी उच्च विद्यालय परिसर में 22 सितंबर को डाक मेला का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में तरह तरह की योजनाओं के जागरूक किया जायेगा.कार्यक्रम का उद्घाटन डाक विभाग के वरीय अधिकारी डाक अधीक्षक प्रेमजित कुमार द्वारा किया जायेगा.बता दें की डाक विभाग के निर्देश पर डाक मेले का आयोजन किया जा रहा है. जपला मुख्य डाकघर के प्रभारी उप डाकपाल विक्रम कुमार ने बताया की डाक विभाग की योजनाओं और आधार अपडेट समेत अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने हेतु डाक मेला का आयोजन किया जा रहा है

 

जिसमें सुकन्या समृद्धि, इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट ओपनिंग पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, रूलर पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, आधार अपडेट, खाता अपडेट, कॉमन सर्विस सेंटर आदि के स्टाल लगाए जायेंगे. उन्होंने बताया की इसके लिए 12 से 15 स्टाल लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा की डाक विभाग की कई लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा. साथ की खाता से संबंधित सभी तरह की समस्या का ऑन स्टॉप निस्पादन किया जायेगा.

कार्यक्रम में ये दस्तावेज ले जाना है जरूरी
उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम लोगों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो फोटो, लाना जरूरी होगा. वहीं खाता अपडेट कराने हेतु ग्राहकों को अपना पासबुक लाना होगा.सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने हेतु बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड, माता पिता का आधार कार्ड, माता पिता के साथ दो फोटो लाना होगा. कार्यक्रम में सैकड़ों लोग आकार लाभ ले सकते है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button