
रिपोर्ट आदित्य श्रीवास्तव बैरगनिया
चोरी की चार मोबाइल के साथ यूपी के दो युवक को सीतामढ़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीतामढ़ी बिहार: सीतामढ़ी, नगर थाने की पुलिस ने कांटा चौक अवध इलेक्ट्रॉनिक के समीप से दो मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के मेहरौनी थाना क्षेत्र के सिंगरेपुर गांव निवासी फूलचंद के पुत्र रामकुमार एवं कमल लाल के पुत्र जीते कुमार के रूप में की गई है। नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती शुक्रवार की रात कांटा चौक की तरफ जा रहा था। पुलिस की गश्ती गाड़ी को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने खदेड़ कर दोनों युवक को पकड़ लिया। पकड़ाए गए दोनों युवक से पुलिस बारी-बारी से तलाशी ली तो दोनों युवक के पास से चार मोबाइल बरामद हुई जो कि चारों मोबाइल चोरी के बताया जा रहा था। जब पुलिस के द्वारा जांच की गई तो चारों मोबाइल चोरी का निकला। जिसके बाद पुलिस ने उस दोनों युवक को शनिवार की रोज न्याय हिरासत में जेल भेज दिया।



