सीतामढ़ी

6 पुलिस पदाधिकारी वह पुलिस कप्तान आदि इधर से उधर तबादला

6 पुलिस पदाधिकारी वह पुलिस कप्तान आदि इधर से उधर तबादला

रिपोर्ट आदित्य श्रीवास्तव बैरगनिया

सीतामढ़ी बिहार: . छः पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर
सीतामढ़ी, सीतामढ़ी पुलिस में पुलिस कप्तान मनोज कुमार तिवारी के स्तर पर रविवार को फिर से फेरबदल किया गया।जहां पांच थानाध्यक्ष समेत सात पुलिस अफसर इधर से उधर किए गए हैं।इनमें सबसे बड़ा फेरबदल महिला थाने में हुआ है।तीन अगस्त के बाद यह दूसरी बार थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया गया है।तब 17 पुलिस अफसर बदले गए थे।महिला थाने में थानाध्यक्ष रही संध्या रानी को पदावनति के बाद अपर थनानाध्य बनाया गया है।अपर थानाध्यक्ष सुचित्रा कुमारी अब यहां की थानाध्यक्ष बना दी गई है।मेहसौल ओपी प्रभारी गौरीशंकर बैठा को कन्हौली थाने में थानाध्यक्ष बनाकर भेजा गया है।मेहसौल ओपी में अब नए थानाध्यक्ष इंचार्ज पुनौरा थानाध्यक्ष इम्तियाज खा को बनाया गया है।सहियारा थानाध्यक्ष राजेश कुमार को एक केश में मनमानी व लापरवाही के आरोप में वहां से हटाकर मेजरगंज थाना में भेज दिया गया है।महिला थानाध्यक्ष संध्या रानी को महिला थाने में ही अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।जबकि इस पद और विराजमान सुचित्रा कुमारी को यहां का थानाध्यक्ष बनाया गया है।कन्हौली थानाध्यक्ष रामनिवास कुमार को पुनौरा थानाध्यक्ष, बनाया गया है।वह पुनौरा थानाध्यक्ष इम्तियाज खा को मेहसौल ओपी अध्यक्ष बनाया गया।मेजरगंज थाने में तैनात पुअनि रविकांत कुमार-1 को सहियारा थानाध्यक्ष बनाया गया है।सहियारा थानाध्यक्ष राजेश कुमार-2को मेजरगंज थाने में पदस्थापित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button