लखनऊ

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर यूपीनेडा सोलर रूपटॉप संयंत्र की स्थापना हेतु “हर घर सोलर अभियान”आयोजित करेंगा

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर यूपीनेडा सोलर रूपटॉप संयंत्र की स्थापना हेतु “हर घर सोलर अभियान”आयोजित करेंगा

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयन्ती से प्रारम्भ होकर पूरे माह चलेगा अभियान

अभियान के अंतर्गत पहला बूट कैम्प लखनऊ के विकास भवन में तथा वाराणसी में नगर निगम कार्यालय के निकट आयोजित किया जाएगा

कैम्प में सोलर रूपटॉप संयंत्र की स्थापना, आवेदन की प्रक्रिया तथा नेट-मीटर की स्थापना के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी

लखनऊ: धर्मेंद्र कुमार वर्मा प्रतिनिधि

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा के निर्देश पर यूपीनेडा द्वारा सोलर एनर्जी पालिसी-2022 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 6000 मेगावाट सोलर रूपटॉप संयंत्र के (आवासीय / व्यवसायिक) लक्ष्य की प्राप्ति हेतु लखनऊ एवं वाराणसी सोलर सिटी में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयन्ती 02 अक्टूबर,2023 से प्रारम्भ किया जा रहा “हर घर सोलर अभियान” पूरे माह आयोजित किया जाएगा।

निदेशक यूपिनेडा श्री अनुपम शुक्ला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ‘हर घर सोलर अभियान’ के अंतर्गत पहला बूट कैम्प लखनऊ के विकासभवन में तथा वाराणसी में नगर निगम कार्यालय के निकट आयोजित किया जाएगा।

उन्होने बताया कि उपभोक्ताओ के हित में आयोजित इस कैम्प में आवासीय एवम् व्यवसायिक उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्य विभिन्न विभागों के सम्बधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा।

कैम्प के दौरान सोलर रूपटॉप संयंत्र की स्थापना के सम्बन्ध में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया तथा नेट-मीटर की स्थापना की प्रक्रिया के सम्बन्ध में भी जानकारी दी जायेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button