दो सगी बहनों को बहन ने ही काट डाला, अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा यूपी: सगी बहनों की हत्या करने वाली 01 अभियुक्ता को इटावा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
कब्जे से आलाकत्ल 01 फावड़ा किया गया बरामद ।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर के नेत्तृव में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना बलरई पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से की गयी कार्यवाही में मिली सफलता।
घटना का संक्षिप्त विवरण वादी जयवीर सिंह पाल पुत्र बारे लाल निवासी ग्राम बहादुरपुर द्वारा पुलिस थाना बलरई पर सूचना दी गयी कि दिनांक 08.10.2023 को समय लगभग 06.00 बजे सांय जब वह अपने खेत पर काम कर रहा था उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी बेटी सिल्पी उम्र 07 वर्ष एवं रोशनी उम्र 05 वर्ष के गले को किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी । सूचना का पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर द्वारा जोनल/ जनपदीय फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बलरई पर मु0अ0सं0 25/2023 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में एसओजी/सर्विलान्स व थाना बलरई से पुलिस टीम का गठन किया गया ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं हत्या की घटनाओं के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन में एसओजी/सर्विलान्स व थाना बलरई पुलिस टीम द्वारा थाना बलरई क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर बालिकाओं की हत्या करने वाली उसकी सगी बड़ी बहन जिसकी उम्र 19 वर्ष को ग्राम बहादुरपुर में उसके घर से आलाकत्ल फावड़ा सहित गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्ता ०1. मृतक बालिकाओं की 19 वर्षीय बड़ी बहन ।पंजीकृत अभियोग-०1. मु०अ०सं० 25/2023 धारा 302 भादवि थाना बलरई जनपद इटावा ।बरादमगी
01 आलाकत्ल फावड़ा पुलिस टीम प्रथम टीम ,निरी0 श्री रमेश सिंह पर्यवेक्षक एसओजी/सर्विलांस, निरी0 श्री तारिक खान प्रभारी एसओजी मय टीम, उ0नि0 श्री समित चौधरी प्रभारी सर्विलांस मय टीम ।
द्वितीय टीम निरीक्षक अनिल मणि त्रिपाठी प्रभारी थाना बलरई मय टीम ।



