इटावा

स्वतः रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित करने के उददेश्य से सेवामित्र पोर्टल  विकसित किया गया है

स्वतः रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित करने के उददेश्य से सेवामित्र पोर्टल  विकसित किया गया है।

रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा यूपी: जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रम एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वतः रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित करने के उददेश्य से सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in विकसित किया गया है।
उन्होंने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार 01 अक्टूबर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक सेवामित्र जागरूक पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन्न सेवाएं जैसे-इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, टेन्ट सर्विस, आर्किटेक्ट सर्विस, कैटर्स, एसी० सर्विस, कम्प्यूटर रिपेयर, टैक्सी सर्विस आदि घर बैठे प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही सेवाप्रदाता एजेन्सी एवं कुशल कामगार भी इस व्यवस्था के अन्तर्गत अपना पंजीकरण करा सकते है, तथा इस सेवाओं का सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in अथवा सेवामित्र मोबाईल या टोल फ्री नं0 155330 के माध्यम से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। सेवामित्र व्यवस्था के अन्तर्गत कौशल प्राप्त युवाओं को सेवाप्रदाता एजेन्सी के माध्यम से स्वावलम्बन के अवसर प्राप्त हो सकेगें, साथ ही इसमें डे-वर्क ओर प्राजेक्ट वर्क केह अन्तर्गत स्टार्टअप के अवसर उपलब्ध हो सकेगे, अधिक जानकारी के लिये सेवायोजन कार्यालय, इटावा या टोल फ्री नं. 155330 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button