राजनीतिरीवा

विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में हैं 216186 मतदाता

विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में हैं 216186 मतदाता

रीवा एमपी:  विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए तैयारियाँ की जा रही हैं। विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 70 त्योंथर में मतदाताओं की कुल संख्या दो लाख 16 हजार 186 है। इनमें एक लाख 13 हजार 756 पुरूष मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख दो हजार 428 है। थर्ड जेंडर के कुल मतदाता दो हैं। विधानसभा क्षेत्र में पहली बार मतदान कर रहे युवा मतदाताओं की संख्या 6 हजार 860 है। विधानसभा क्षेत्र में 982 दिव्यांग तथा 3 हजार 562 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इन्हें मतदान की सुविधा देने के लिए 231 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान 17 नवम्बर को कराया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button