इटावा

सरदार बल्लभ भाई पटेल नवीन भारत के निर्माता तथा भारतीय जनमानस, राष्ट्रीय एकता के बेजोड शिल्पकार थे, उनका निरपेक्ष भाव से देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान रहा

सरदार बल्लभ भाई पटेल नवीन भारत के निर्माता तथा भारतीय जनमानस, राष्ट्रीय एकता के बेजोड शिल्पकार थे, उनका निरपेक्ष भाव से देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान रहा

रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा  यूपी: सरदार बल्लभ भाई पटेल नवीन भारत के निर्माता तथा भारतीय जनमानस, राष्ट्रीय एकता के बेजोड शिल्पकार थे, उनका निरपेक्ष भाव से देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान रहा, इसे कभी भुलाया नही जा सकता।
उक्त उद्गार अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस ‘‘राष्ट्रीय अखण्डता दिवस’’ केे अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरान्त व्यक्त किये। उन्होंने राष्ट्रीय एकता अखण्डता की शपथ दिलाते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल का निरपेक्ष भाव से देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होने 500 से अधिक रियासतों को विलय कराने का कार्य बड़ी कुशलता से किया। उन्होने कहा कि महापुरुषों के जन्म दिवस पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद कर हम सभी अपनी राष्ट्रीय भावना से मजबूत होते है। सरदार पटेल जी के सिद्धांतों का अनुसरण करें इससे सबके जीवन के साथ-साथ देश उन्नति करेगा
लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती बड़े उत्साह के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गयी। सिटी मजिस्ट्रेट ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी का जन्म दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना एवं जनता में जागरूकता जाना है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मलखान सिंह,विभिन्न अनुभागों के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नाजिर कलेक्ट्रेट द्वारा किया गया।
इससे पूर्व कलेक्ट्रेट से विभिन्न विद्यालयों द्वारा निकाली गयी रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर, डी.एम.चौराहा, एस.एस.पी.चौराहा ,पक्का तालाब चौराहा,बलराम सिंह चौराहा होते हुए राजकीय बालिका इण्टर कालेज पर समाप्त हुई। रैली में स्काडट गाइड,एन.सी.सी., राजकीय बालिका इण्टर कालेज,सनातन धर्म इण्टर कालेज,शिव नारायन इण्टर कालेज, के.के.डी.सी इण्टर कालेज, अर्चना मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज, प्रधानाचार्य सनातन धर्म इण्टर कालेज, प्रधानाचार्य के.के.इण्टर कालेज, प्रधानाचार्य चित्र गुप्त इण्टर कालेज सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उक्त के उपरान्त मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गीताराम ने डा.भीमराव अम्बेडकर जिला चिकित्सालय में विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों को अपने कर कमलों से फल वितरित किये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला चिकित्सालय) सहित चिकित्सक आदि उपस्थित रहे। ज्योतिबा फुले स्टेडियम मे लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जीवन राष्ट्रीय एकता अखण्डता पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। सूचना विभाग द्वारा राष्ट्रीय एकता विषयक टी.वी. ,एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button