रीवा

मतदान में महिलाओं ने पुरूषों से बाजी मारी – सात विधानसभा क्षेत्रों रहीं आगे

मतदान में महिलाओं ने पुरूषों से बाजी मारी – सात विधानसभा क्षेत्रों रहीं आगे

महिला सशक्तिकरण का नया आयाम – महिलाएं पुरूषों से रहीं आगे

     रिपोर्ट आलोक कुमार तिवारी रीवा

 रीवा एमपी:  रीवा जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 64.72 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 61.46 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68. 28 रहा। इस दृष्टि से देखा जाए तो पुरूषों की तुलना में महिला मतदाताओं का प्रतिशत लगभग 7 प्रतिशत अधिक रहा। रीवा विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर शेष सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में पुरूषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में पुरूषों का प्रतिशत 58.57 तो महिलाओं का 66.62 प्रतिशत रहा। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में पुरूषों का प्रतिशत 64.43 तो महिलाओं का 72.12 प्रतिशत, त्योंथर में पुरूष 61.09, महिला 70.54, मऊगंज पुरूष 60.99, महिला 71.02 तथा देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 58.11 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 65.94 रहा। विधानसभा क्षेत्र मनगवां में पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 58.24 तथा महिलाओं का प्रतिशत 64.90 एवं गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 64.89 तथा महिलाओं का प्रतिशत 70.97 रहा। केवल रीवा विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं मामूली अंतर से पुरूषों से पीछे रह गर्इं। इस विधानसभा क्षेत्र में पुरूषों का प्रतिशत 66.05 तथा महिलाओं का प्रतिशत 64.50 रहा। यह महिला सशक्तिकरण का नया आयाम है। लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। जिले भर में लगातार चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान ने भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सकारात्मक योगदान दिया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं ने सुबह से ही मतदान केन्द्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। महिलाओं ने मतदान प्रतिशत के मामले में पुरूषों को पीछे छोड़ते हुए इस बात का प्रमाण दिया कि वे हर क्षेत्र में आगे हैं। 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button