Uncategorized

मोदी-शाह समेत इन दिग्गजों नेताओं ने की 550 से अधिक जनसभाएं, रिजल्ट से पहले ऐसे हो रही समीक्षा

मोदी-शाह समेत इन दिग्गजों नेताओं ने की 550 से अधिक जनसभाएं, रिजल्ट से पहले ऐसे हो रही समीक्षा

रिपोर्ट विशाल समाचार नेटवर्क न्यूज

मध्य प्रदेश में भाजपा ने चुनाव में 51 प्रतिशत वोट शेयर पाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति के तहत बूथ प्रबंधन पर काम किया है। अब प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी प्रतिदिन बैठकर विधानसभावार समीक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने 594 चुनावी सभाएं की।

भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर पसीना बहाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने 594 चुनावी सभाएं और रोड शो किए हैं।

 

भाजपा कर रही है समीक्षा

मध्य प्रदेश में भाजपा ने चुनाव में 51 प्रतिशत वोट शेयर पाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति के तहत बूथ प्रबंधन पर काम किया है। अब प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी प्रतिदिन बैठकर विधानसभावार समीक्षा कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेताओं ने की जनसभाएं

भाजपा के 57 संगठनात्मक जिलों, 1093 मंडलों में तैनात 68 लाख से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं, 1,75,241 नव कार्यकर्ताओं ने चुनाव में विजय के लिए दिन रात एक कर दिए। वहीं, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेताओं ने कई जनसभाएं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सभाएं की।

अमित शाह ने 21, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 14, राजनाथ सिंह ने 12, नितिन गडकरी ने तीन, शिवराज सिंह चौहान ने 165, योगी आदित्यनाथ ने 16, भूपेंद्र यादव सात, विष्णुदत्त शर्मा ने 55, अश्विनी वैष्णव ने तीन, अनुराग ठाकुर दो, साध्वी निरंजन ज्योति आठ, निर्मला सीतारमण दो, स्मृति ईरानी आठ, नरेंद्र सिंह तोमर 38, ज्योतिरादित्य सिंधिया 80, प्रहलाद पटेल 40, फग्गन सिंह कुलस्ते 18, हेमंत बिस्वा सरमा 15, प्रमोद सावंत 16, अर्जुन मुंडा छह, वीरेंद्र खटीक 10, कैलाश विजयवर्गीय 25, नरोत्तम मिश्रा ने आठ और जयभान सिंह पवैया ने सात जनसभाओं को मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर संबोधित किया।

 

भाजपा ने अभियानों से पाया जनता का आशीर्वाद

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भाजपा सरकार के 20 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया, जिसमें स्वर्णिम मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को आंकड़ों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस रिपोर्ट कार्ड को गरीब कल्याण महाअभियान का नाम दिया गया। रिपोर्ट कार्ड के साथ पांच दिशाओं से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई।

700 स्थानों पर हुई रथ सभाएं

21 दिनों में पांच यात्रा रथ चले यानी कुल 105 दिन की यात्रा, जो 11 हजार किलोमीटर के भू भाग क्षेत्र से गुजरी। एक हजार से अधिक स्थानों पर जनता ने यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए उमड़ पड़ी। लगभग 700 स्थानों पर रथ सभाएं हुई जहां भाजपा नेतृत्व ने जनता से संवाद किया। लगभग 300 के आसपास मंच सभाएं हुई और हर सभा में हजारों हजार की संख्या में जनता ने पहुंचकर आशीष दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button