रीवा

विधानसभा क्षेत्र गुढ़ से श्री नागेन्द्र सिंह ने जीता चुनाव 

विधानसभा क्षेत्र गुढ़ से श्री नागेन्द्र सिंह ने जीता चुनाव 

रिपोर्ट धर्मेन्द्र गुप्ता मऊगंज

रीवा एमपी: . विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच इंजीनियरिंग कालेज में संपन्न हुई। विधानसभा क्षेत्र गुढ़ से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री नागेन्द्र सिंह निर्वाचित घोषित किए गए हैं। श्री सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री कपिध्वज सिंह को 2493 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्वाचित घोषित श्री सिंह को कुल 68715 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 66222 मत प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर संजय जैन ने निर्वाचित श्री सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

 

क्रमांक नाम दल प्राप्त मत
1. श्री नागेन्द्र सिंह भाजपा 68715
2. श्री कपिध्वज सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस 66222
3. श्रीमती सरोज रवीन्द्र कोल बसपा 18348
4. श्री प्रखर प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी 2213
5. श्री अमरेश पटेल समाजवादी पार्टी 1337
6. श्री धीरेन्द्र सिंह पटेल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 939
7. मूल निवासी यज्ञ निवास यादव पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया 241
8. एडवोकेट अमरजीत कुशवाहा जन अधिकार पार्टी 373
9. श्री लालमणि त्रिपाठी कम्युनिस्ट पार्टी 1516
10. श्री विजय मिश्र  जनसेवा ड्राईवर पार्टी 254
11. श्री शिवमोहन शर्मा राष्ट्रवादी भारत पार्टी 251
12. श्री मोहम्मद जुम्मन निर्दलीय 166
13. श्री दयाशंकर पाण्डेय निर्दलीय 354
14. श्री धीनेन्द्र गिरधर निर्दलीय 260
15. श्री बृजेन्द्र मिश्रा निर्दलीय 939
16. श्री रन्नूलाल साकेत निर्दलीय 1297
17. श्री राकेश कुमार पाण्डेय निर्दलीय 878
18. श्री रामजियावन गुप्ता निर्दलीय 712
19. श्री रामनिवास विश्वकर्मा निर्दलीय 137
20. श्री ललन प्रसाद साकेत मनेजर निर्दलीय 273
21. नोटा 290

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button