सीतामढ़ी

केंद्र सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने एवं नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन,

केंद्र सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने एवं नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन,

रिपोर्ट विकेश कुमार पुर्वे सीतामढ़ी

केंद्र सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने एवं नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन, क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा हर घर सरकारी योजनाएं पहुंचने की सरकार की पहल है। भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के विस्तृत ढंग से प्रचार- प्रसार एवं योजनाओं का शत- प्रतिशत पूर्णता प्राप्त करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है।

मालूम हो कि सीतामढ़ी जिले में 28 नवंबर से निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार तीन एलईडी वाहनों के द्वारा प्रचार-प्रसार एवं लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी तीन प्रचार वाहन प्रतिदिन 6 पंचायतो में विजिट करते हुए सरकार की योजनाओं का प्रचार– प्रसार करेंगे।उक्त कार्यक्रम जिले के सभी 258 पंचायत एवं सभी नगर निकायों में चलेगा।

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी नगर निकायों के कार्यपालक अधिकारियों एवं प्रखंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चलाये जा रहे प्रचार वाहनों का नियमित अनुश्रवण करें। साथ ही प्रखंड और पंचायत स्तर पर प्रत्येक वाहन के साथ एक कर्मी प्रतिनियुक्त करें। ससमय जियो टैगिंग हो और फोटोग्राफ्स अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा है कि निर्धारित रूट चार्ट का अनुपालन हर हाल में किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को उक्त कार्यक्रम में जोड़ना सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों की योजनाओं की जानकारी हो सके तथा उनको इन योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में नगर आयुक्त, जिला जन संपर्क अधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी के साथ विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा प्रखंड विकास अधिकारियों के साथ नगर निकायों के कार्यपालक अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button