Uncategorized

शपथ ग्रहण से पहले चोटिल हुए मध्य प्रदेश के नए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, समर्थकों की धक्का-मुक्की में हुए घायल

शपथ ग्रहण से पहले चोटिल हुए मध्य प्रदेश के नए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, समर्थकों की धक्का-मुक्की में हुए घायल

शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजेंद्र शुक्ल से मिलने उनके कुछ समर्थक घर पहुंच गए थे. समर्थकों की भीड़ में धक्का-मुक्की हुई और अचानक नवनिर्वाचित डिप्टी सीएम को चोट लग गई.

रिपोर्ट विशाल समाचार नेटवर्क न्यूज

MP Deputy CM Rajendra Shukla Injured: मध्य प्रदेश के नवनियुक्त डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि समर्थकों के बीच हुई धक्का मुक्की में राजेंद्र शुक्ल को भी चोट आ गई है. जानकारी के अनुसार उनके घर पर उत्साहित समर्थकों की भीड़ पहुंची थी, जो माला पहनाकर राजेंद्र शुक्ल को बधाई देना चाहती थी. अचानक इस बीच धक्का मुक्की में शुक्ल के कंधे में मामूली इंजरी आ गई है. फिलहाल, प्राथमिक इलाज के लिए उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया है.

जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत दोनों डिप्टी सीएम का बुधवार सुबह 11.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह है. माना जा रहा है कि मोहन यादव के अलावा परेड ग्राउंड पर राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के अलावा बीजेपी ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है.

जानें कौन हैं नए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि राजेंद्र शुक्ला एक इंजीनियर हैं और रीवा के रहने वाले हैं. उनका जन्म साल 1964 में हुआ था. राजेंद्र शुक्ला की एमपी के ब्राह्मण वोट बैंक पर अच्छी पकड़ है और बघेलखंड से ताल्लुक होने की वजह से उस क्षेत्र को भी अच्छे से पहचानते हैं. राजेंद्र शुक्ला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत स्टूडेंट यूनियन से कर दी थी. साल 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे और 1998 में रीवा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था.

उप मुख्यमंत्री के नाम का एलान होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर राजेंद्र शुक्ला को बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेताओं ने मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button