Uncategorized

रीवा बायपास 4-लेन करने के उप मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

रीवा बायपास 4-लेन करने के उप मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

रिपोर्ट आलोक कुमार तिवारी

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वर्तमान 2-लेन बायपास पर बढ़ते दबाव और उससे जनित दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री ने रीवा बाय पास को 2-लेन से 4-लेन BOT मोड में करने के लिये निविदा जारी करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा शहर में स्थित रिंग रोड फेज-1 एवं 2 के फ्लाईओवर के कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रक्रियात्मक असुविधा के कारण कार्य की प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री सुखवीर सिंह, एमडी एमपीआरडीसी श्री अविनाश लवानिया और विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button