उत्तर प्रदेश

अयोध्या की ऊंची उड़ान से बस्ती में भी हाई अलर्ट… चल रहा सर्च अभियान

अयोध्या की ऊंची उड़ान से बस्ती में भी हाई अलर्ट… चल रहा सर्च अभियान

 

अयोध्या की ऊंची उड़ान से बस्ती में भी हाई अलर्ट… चल रहा सर्च अभियान

बस्ती: अयोध्या का आभा अब वैश्विक स्तर पर विस्तार ले रहा है। यहां की ऊंची उड़ान ने पड़ोस के बस्ती मंडल को भी हाई अलर्ट मोड में डाल दिया है। होटलों, ढाबों और हाईवे की सड़कों पर सर्च अभियान चल रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम रात भर दौड़भाग कर रही है। हर तरफ प्रशासन की पैनी नजर है। इंडो-नेपाल बाॅर्डर पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यहां संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

अयोध्या में एयरपोर्ट बनकर तैयार है। वहीं श्री रामलला का नव्य और दिव्य मंदिर भी मूर्तरूप लेने वाला है। 22 जनवरी को श्री रामलला अपने विग्रह में विराजेंगे। इस भव्य आयोजन के चलते बस्ती मंडल को हाई अलर्ट कर दिया गया है। क्योंकि बस्ती और अयोध्या के बीच केवल सरयू नदी का फासला है। ऐसे में प्रशासन यहां की गतिविधियों को लेकर सतर्क हो गया है। बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर तीनों जनपदों के डीएम और एसपी को कमिश्नर अखिलेश सिंह और आईजी आरके भारद्वाज ने संयुक्त रूप से सचेत किया है। किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार के हलचल पर प्रशासन फौरी तौर पर अलर्ट हो जाएगा।

सर्च अभियान पिछले एक हफ्ते से चल रहा है। अयोध्या में 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री के दौरे के बाद भी पुलिस सतर्क है। बाहर से आने वालों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। होटल प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश है कि उनके यहां ठहरने वाले लोगों की आईडी की एक प्रति अनिवार्य रूप से जमा की जाए। उनके आने-जाने के समय के साथ कारण भी स्पष्ट रूप से दर्ज होने चाहिए।

 

इंडो- नेपाल सीमा पर पुलिस सतर्क
आईजी आरके भारद्वाज के निर्देश पर इंडो- नेपाल सीमा क्षेत्र से जुड़े मंडल के आधा दर्जन थानों की पुलिस सतर्क हो गई है। आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। गैर जनपद एवं राज्यों के नंबर की गाड़ियों को रोक कर तलाशी ली जा रही है। यात्रियों से पूछताछ के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। बस्ती-बढ़नी एवं बस्ती-सिद्धार्थनगर हाईवे पर रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। टोल प्लाजा पर भी टीमें मुस्तैद की गई हैं। संदिग्ध लगने पर वाहनों को रोककर चेक

 

संभलिए, कहीं महंगा न पड़ जाए नए साल का जश्न
नए साल का जश्न भी इस बार महंगा पड़ सकता है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस पहरा दे रही है। ऐसे में नशे की हालत में बाहर हुड़दंग मचाना नुकसान पहुंचा सकता है। शराब पीकर वाहन चलाने पर भी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस और यातायात पुलिस की टीमें अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश है कि हुड़दंगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि 31 दिसंबर और एक जनवरी की रात जश्न के बहाने उपद्रव करने वालों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। यह टीमें रास्तों, सार्वजनिक स्थानों से लेकर होटलों व ढाबों की चेकिंग करेंगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button