पूणे

भारत फोर्ज महाराष्ट्र के 100 गांवों में कर रही है वहनीय बदलाव का नेतृत्व

भारत फोर्ज महाराष्ट्र के 100 गांवों में कर रही है वहनीय बदलाव का नेतृत्व

आजीविका का विकास कर, आय को 5 गुना से अधिक बढ़ाकर रिवर्स माइग्रेशन की शुरुआत कर रही है

900 से अधिक महिला उद्यमियों को सशक्त बनाया और उन्हें उत्कृष्टता हासिल करने में सहयोग दिया

सूखा प्रभावित गांवों को जल-सकारात्मक समुदायों में बदल दिया, किसानों को सशक्त बनाया

 रिपोर्ट विशाल सिंह पुणे

पुणे: पुणे स्थित बहुराष्ट्रीय समूह और सतत विकास में अग्रणी, भारत फोर्ज ने आज एक महत्वपूर्ण पहल का प्रदर्शन किया, जो भारत के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा का प्रतीक है। महाराष्ट्र में 100 गांवों में वहनीय बदलाव का नेतृत्व करते हुए, भारत फोर्ज का लक्ष्य है, समग्र सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक दूरदर्शी आंदोलन में अग्रणी बनना।

भारत फोर्ज के नेतृत्व में, इन 100 गांव में आजीविका को बढ़ावा देकर रिवर्स माइग्रेशन की रणनीतिक शुरुआत का एक असाधारण बदलाव होगा, जिसके परिणामस्वरूप यहां के लोगों की आय में 5 गुना से अधिक बढ़ोतरी होगी। यह नवोन्मेषी दृष्टिकोण ग्रामीण जीवन को पुनर्जीवन प्रदान करने और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए भारत फोर्ज की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा देने के अलावा, भारत फोर्ज ने 900 से अधिक महिला उद्यमियों को सशक्त बनाया है, उन्हें अपने काम में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की है। यह अभूतपूर्व पहल लैंगिक समानता और ग्रामीण समुदायों में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के प्रति भारत फोर्ज की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

इसके अलावा, वहनीय परिवर्तन में पर्यावरणीय पहलें, जैसे सूखा-पीड़ित गांवों को जल-सकारात्मक गांव में परिवर्तित करना भी शामिल है। 2625 टीसीएम जल भंडारण क्षमता के निर्माण से वहनीय जल प्रबंधन, किसानों को लाभ पहुंचाना और कृषि पद्धतियों को सशक्त बनाना भी सुनिश्चित होता है।

भारत फोर्ज ने पीने योग्य पानी और कृषि सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि, शिक्षा की उन्नति, आंतरिक बुनियादी ढांचे में सुधार तथा आजीविका के वहनीय अवसरों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर इन स्थायी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाया है। कुछ उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

शिक्षा: शिक्षा से जुड़ी पहल के ज़रिये34,589 छात्र सशक्त हुए

कुशल (स्किल्ड) रोज़गार: रोज़गार की बेहतर संभावनाओं के लिए3,000 युवाओं को कौशल प्रदान किया गया

कृषि सहायता:16,363 एकड़ भूमि कृषि सहायता से लाभान्वित हो रही है

स्वच्छ पेयजल:35,387 लाभार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है

स्वच्छता:40,000 लाभार्थी बेहतर स्वच्छता के लिए वाटर फिल्टर का उपयोग कर रहे हैं

संपर्क: बेहतर संपर्क के लिए80 किमी सड़कें बनाई गईं

स्वास्थ्य सेवा: स्वास्थ्य शिविरों से5000+ महिलाएं लाभान्वित हुईं

नवीकरणीय ऊर्जा: वहनीय ऊर्जा स्रोतों के लिए340.5 किलोवाट सौर ऊर्जा पैदा की गई

भारत फोर्ज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, श्री बाबा कल्याणी ने इस मौके पर अपनी टिप्पणी में कहा, “समाज हमारी यात्रा का एक अभिन्न अंग रहा है, जिसका पिछले 50 साल में हमारी वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हम इसकी बेहतरी के लिए पहल में सक्रिय रूप से योगदान देकर इस सहजीवी रिश्ते को निभाने में विश्वास करते हैं। महाराष्ट्र में गांवों को वहनीय बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता इस विश्वास पर आधारित है कि हमारी सफलता हमारे आसपास के लोगों की भलाई से जुड़ी हुई है। हम इन 100 गांवों की परिवर्तनकारी यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं और इस तरह हम न केवल इस पूरे परिवेश को नया स्वरूप दे रहे हैं बल्कि भारत के लिए वहनीय विरासत को भी बढ़ावा दे रहे हैं। यह पहल समग्र विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरणीय प्रबंधन पर जोर देते हुए हमारे मूल मूल्यों के अनुरूप है। हम भारत के लिए उज्जवल भविष्य की कल्पना करते हैं, जहां हर कोई हमारे द्वारा लाए जाने वाले सकारात्मक बदलाव से सशक्त होकर फले-फूले।”

भारत फोर्ज के संयुक्त प्रबंध निदेशक, श्री अमित कल्याणी ने कहा, “ग्राम विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता एक दूरदर्शी फ्लैगशिप कार्यक्रम के रूप में विकसित हुई है, जिसका उद्देश्य है महाराष्ट्र के 100 गांवों का उत्थान करना। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी ढांचे में रणनीतिक हस्तक्षेप के ज़रिये, हम सामुदायिक विकास के लिए एक वहनीय मॉडल स्थापित करना चाहते हैं। ये पहलें तत्काल ज़रूरतों को पूरा करने और स्थायी सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने के लिए तैयार गई हैं, जिससे समाज के प्रति हमारा कर्तव्य पूरा हो रहा है, जिसने हमारी सफलता की कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस परिवर्तनकारी यात्रा पर आगे बढ़ते हुए, हम वहनीय बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये गांव फले-फूलें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी प्रगति के प्रतीक बनें।” 

भारत फोर्ज का वहनीय विकास मॉडल सामाजिक ज़िम्मेदारी, आर्थिक विकास और पर्यावरणीय प्रबंधन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का उदाहरण है जिसने 2,30,000 से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डाला है। यह परिवर्तनकारी पहल भारत के लिए एक उज्जवल और अधिक वहनीय भविष्य के लिए मंच तैयार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button