
बालिका दिवस पर कलेक्टर मऊगंज ने फातिमा को साइकिल का दिया उपहार
विशाल समाचार नेटवर्क टीम रीवा : बालिका दिवस के अवसर कलेक्टर मऊगंज श्री अजय श्रीवास्तव ने मुर्ची अटारी भाटी सेंटर निवासी फातिमा खान को अपनी तरफ से उपहार स्वरूप साइकिल भेंट की। कलेक्टर ने कहा कि शासन बालिका समृद्धि के लिये कृत संकल्पित है। छात्रा फातिमा की साइकिल कालेज से गत दिनों चोरी हो गई थी और उसे अपने गांव से पढ़ने आने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। कलेक्टर को यह बात फातिमा ने गत दिनों बताई थी। आज बालिका दिवस पर कलेक्टर ने अपनी तरफ से फातिमा को उपहार स्वरूप साइकिल भेंट की।

