
गुरुवार को जिले में मतदाता दिवस की धूम रही
इटावा विशाल समाचार नेटवर्क टीम: गुरुवार को जिले में मतदाता दिवस की धूम रही। रैली निकालकर मतदाताओं को जागरुक किया गया। बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ व निर्वाचन कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ईवीएम जागरुकता वैन को भी रवाना किया गया जो जिले भर में मतदाताओं को जागरुक करेगी।
सुबह मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। एक रैली जीआईसी से शुरु होकर नौंरगाबाद होती हुई नुमाइश पंडाल पहुंची। इसी तरह जागरुकता के लिए निकाली गई दूसरी रैली सेंटमेरी इंटर कालेज से शुरु होकर नुमाइश पंडाल पहुंची। नुमाइश पंडाल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। निर्वाचन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ तथा निर्वाचन कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। जिले में मतदाताओं को एक ईवीएम जागरुकता वैन के माध्यम से जागरुक किया जाएगा। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने झंडी दिखाकर इस वैन को रवाना किया। यह वैनल 25 जनवरी से लेकर 25 फरबरी तक जिले में घूम कर जागरुक करेगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए गए पुनरीक्षण अभियान के बाद 23 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव, डीआईओएस मनोज कुमार, बीएसए डा. राजेश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

