Uncategorized

कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

रीवा विशाल समाचार नेटवर्क टीम: गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सब सदैव आमजनता के कल्याण के लिए कार्य करें हर अधिकारी और कर्मचारी सौंपे गये दायित्व का ठीक से निर्वहन करके राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। आमजनता को वांछित सेवाएँ तय समय सीमा में देकर हम अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, संयुक्त कलेक्टर आरके सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर पीके पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button