इटावा

31/01/2024 को जनपद न्यायालय, इटावा के सभागार में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम (POSH Act 2013) विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

31/01/2024 को जनपद न्यायालय, इटावा के सभागार में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम (POSH Act 2013) विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

इटावा विशाल समाचार नेटवर्क टीम: – अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता श्रीवास्तव-l ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्री चवनप्रकाश की अध्यक्षता में दिनांक 31/01/2024 को जनपद न्यायालय, इटावा के सभागार में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम (POSH Act 2013) विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव द्वारा लैंगिक समानता, रोजगार हेतु समान अवसर के संदर्भ में उक्त अधिनियम के समस्त प्रावधानों, महिलाओं के हित एवं संरक्षण को सुरक्षित करने के उद्देश्य की जानकारी दी गई एवं माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा उक्त अधिनियम का अक्षरशः अनुपालन व व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त अवसर समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button