Uncategorized

मथुरा-काशी हमारा था, हम लेकर रहेंगे : राजा भैया

मथुरा-काशी हमारा था, हम लेकर रहेंगे : राजा भैया

विशाल समाचार टीम यूपी

झांसी यूपी: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया गुरुवार को अपने दोनों बेटों शिवराज प्रताप सिंह व बृजराज प्रताप सिंह के साथ माघ मेले में संगम स्नान करने पहुंचे थे।

संगम स्नान के बाद राजा भैया माघ मेले में संगम लोअर मार्ग पर शास्त्री पुल के नीचे स्थित श्री देवरहा बाबा मंच न्यास (अखंड ज्योति) शिविर में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने गुरु देवरहा बाबा की पूजा अर्चना कर आश्रम के संत रामदास का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पंगत में सबके साथ बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया और शिविर का

जायजा लिया। हिन्दुस्तान से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान राम का दर्शन कर दिव्य अनुभूति हुई। मथुरा, काशी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मथुरा, काशी हमारा था, हम लेकर रहेंगे।

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने ने कहा कि यह धर्मनगरी है, यहां राजनीतिक चर्चा ठीक नही। इस दौरान जनार्दन दास, पूर्व सांसद शैलेन्द्र सिंह, विधायक विनोद सरोज, पार्षद कोहना अनिल यादव, मुकेश पहलवान, उमेश निषाद, रिंकू आदि मौजूद रहे।

माघ मेला में गुरुवार को कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह श्री देवरहा बाबा न्यास मंच के शिविर में पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button