Uncategorized

ढाई फुट के अजीम मंसूरी का रिश्ता हुआ पक्का, एक साल बाद होगा निकाह, कहा-

शामली:

खास बातें

  • एक साल बाद हापुड़ निवासी लड़की से होगा निकाह
  • निकाह की मांग को लेकर थाने पहुंच गया था दो फीट छह इंच का अजीम मंसूरी
    शामली के कैराना में दो फीट छह इंच कद वाले अजीम मंसूरी का आखिरकार रिश्ता पक्का हो गया। उसके माता-पिता ने हापुड़ निवासी लड़की से उसका रिश्ता पक्का कर दिया है। निकाह अगले साल होगा। मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी 27 साल के अजीम मंसूरी का निकाह इसलिए नहीं हो रहा था कि उसका कद 2 फीट 6 इंच है।

करीब एक माह पहले वह शामली महिला थाने पहुंच गया और पुलिस से अपना निकाह कराने की गुहार लगाई। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं उनके पिता मुलायम सिंह यादव से मिलकर भी निकाह कराने की गुहार लगा चुका है। जैसे ही उसने महिला थाने पहुंचकर शादी कराने की गुहार लगाई, तभी सोशल मीडिया पर उसके वीडियो वायरल होने लगे।

दिल्ली, गाजियाबाद और गजरौला सहित अन्य जगहों से उसके रिश्ते आने शुरू हो गए। दो दिन पहले दिल्ली की एक लड़की ने उससे निकाह की पेशकश करते हुए वीडियो वायरल किया था। इस दौरान हापुड़ निवासी एक व्यक्ति ने अजीम के पिता हाजी नसीम मंसूरी से संपर्क किया। बताया कि उसकी बेटी भी छोटे कद की है तथा उसकी उम्र भी लगभग 27 साल है।

बुधवार को अजीम के माता-पिता हापुड़ गए और वहां लड़की के परिजनों से मिलकर रिश्ता पक्का कर दिया। अजीम के चाचा निसार मंसूरी ने बताया कि फिलहाल अजीम की सगाई पक्की हो गई है। करीब एक साल बाद निकाह होगा।

उधर अजीम मंसूरी की सगाई की खबर सुनने के बाद रिश्तेदार उसे बधाई देने लगे। शामली में पत्रकारों से बात करते हुए अजीम नेे कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी सगाई हो गई। होने वाली दुल्हन के बारे में उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल मेरे जैसी हैं। निकाह के बाद वह अपनी दुल्हन को लेकर हज करने जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button