Uncategorized

बड़े अरमान से यूपी पुलिस की परीक्षा देने पहुंचा युवक, जैसे ही दिखाया एडमिट कार्ड, दौड़ती आई क्राइम ब्रांच की टीम

बड़े अरमान से यूपी पुलिस की परीक्षा देने पहुंचा युवक, जैसे ही दिखाया एडमिट कार्ड, दौड़ती आई क्राइम ब्रांच की टीम

विशाल समाचार टीम महोबा  : उत्तर प्रदेश के महोबा में एक युवक बड़े अरमान के साथ यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचा. जैसे ही युवक ने अपना एडमिट कार्ड दिखाया, वहां पर तैनात पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस युवक को चौकी ले गई. थोड़ी ही देर में पीछे-पीछे क्राइम ब्रांच की टीम भी अभ्यर्थी से पूछताछ करने पहुंची. युवक के एडमिट कार्ड में ऐसा क्या था? आइये जानते हैं पूरा मामला
महोबा. यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा में एक परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में अभिनेत्री सनी लियोनी की फोटो चस्पा होने से परीक्षार्थी को परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया. परीक्षा कक्ष में परीक्षा देने के बजाय पुलिस ने अभ्यर्थी को पूछताछ के लिए चौकी में बिठा लिया. क्राइम ब्रांच की टीम अभ्यर्थी से पूछताछ की. फिलहाल इस मामले में प्रशासनिक आलाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

ऐसा ही वाकया रविवार को परीक्षार्थी धर्मेन्द्र सिंह के साथ घटा. जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रगौलिया बुजुर्ग निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सभी सूचनाएं विधिवत रूप से दर्ज कराई थीं. धर्मेन्द्र के अनुसार जब उसने अपना एडमिट कार्ड निकलवाया तो उसमें मेरी फोटो के स्थान पर अभिनेत्री सनी लियोनी की फोटो चस्पा थी. उसके अनुसार आवेदन के रजिस्ट्रेशन के समय सारी सूचनाएं और फोटो सही थी. महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने परीक्षार्थी धर्मेन्द्र सिंह को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button