अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता श्रीवास्तव-l ने सर्वसंबंधित को सूचित किया
विशाल समाचार टीम इटावा : अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता श्रीवास्तव-l ने सर्वसंबंधित को सूचित किया है कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा के अन्तर्गत लीगल ऐड डिफेन्स काउसिंल सिस्टम के अन्तर्गत नियत मानदेय के पदों पर चयन प्रकिया के संबंध में दिनांक 15/02/2024 तक आमंत्रित व प्राप्त आवेदन पत्रों के अनुकम में चीफ लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल के चयन हेतु दिनांक 22/02/2024 को प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक, डिप्टी लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल के चयन हेतु दिनांक 22/02/2004 को अपरान्ह 02:00 बजे से व असिस्टेंट लीगल एड काउंसिल के चयन हेतु दिनांक 23/02/2024 को प्रातः 10:30 बजे से जनपद न्यायालय परिसर, इटावा में साक्षात्कार आयोजित किये जाने है। अतः जिन भी अभ्यार्थीगण द्वारा आवेदन किया था वह अपने आवेदित पद के अनुसार नियत तिथि, समय व निर्धारित स्थान पर ससमय अपनी पात्रता के संदर्भ में योग्यताओं से संबंधित समस्त मूल प्रपत्रों सहित उपस्थित आना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट पर एवं जनपद न्यायालय, इटावा की वेबसाइट अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।



